राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया
केंद्र सरकार से पाक को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग
राष्ट्रवादी प्रताप सेना के पदाधिकारी शशांक सिसोदिया के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने पठानकोट हमले में शहीद सैनिक को श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सच्ची श्रद्घांजलि वही होगी जब पाक को केंद्र सरकार मुंहतोड़ जवाब दे। आतंकवाद को बढ़ावा देने में हर बार ही पाक का नाम सामने आया है। वह अपनी हरकतों से देश और दुनिया में बदनाम भी हो रहा है लेकिन बाज नहीं आता। कार्यकर्ताओं ने पाक और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी भी की।
घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान सेना के कार्यकर्ताओं ने पाक का पुतला दहन किया। पुतला दहन के वक्त पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को देशसेवा की शपथ भी दिलाई। शहीद सैनिकों के सम्मान में मौन भी रखा गया। कहा कि प्रत्येक भारतीय को पाक का खुलकर विरोध करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में सिपट्टर सिंह, अजय सोलंकी, आरविंद, कुश तोमर, रोहित भाटिया, राहुल दुबे, अभिषेक चौहान, शुभम राठौर, कौशल पाठक और निशांत सोलंकी आदि शामिल थे।