होली कॉवेंट हायर सेकेंड्री और मदर टेरेसा स्कूल में बृहस्पतिवार को आतंकवादी हमले में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कहा यह एक शर्मनाक, निंदनीय कृत्य है। इस मौके पर स्टाफ भी मौजूद रहा।
वहीं भारतीय एकता परिवार की ओर से आयोजित शोक सभा में पेशावर आर्मी स्कूल में हुए आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या को निंदनीय बताया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर शोक श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सचिन सूर्यवंशी, वीना शर्मा, अनिल कुमार, सुनील मौर्य, सुजीत कुमार, फैजान खान, अनिल भंडारी, प्रमोद पटेल, अमीरउद्दीन, पवन कुमार, विपिन शर्मा, मुन्ने, शरीफ, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।
समाजवादी मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्वाले चौधरी, शवाब चौधरी, आसिफ गाजी, अकील अंसारी, मुजीब अंसारी, बंटी आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की एक शोक सभा में भी आतंकी हमले में बारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला संयोजक प्रदीप रायजादा विशाल ने इस कृत्य को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया। इस दौरान डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र, अशोक खुराना, कामेश पाठक, आर्येंद्र प्रकाश वर्मा, देशबंधु शर्मा, मुनेंद्र सक्सेना, स्वर्णिमा, दीक्षा गुप्ता आदि मौजूद रहे।