फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के विकास के लिए 4.35 करोड़ के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
सालारपुर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद सदर विधायक व अन्य। स्रोत-स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
सिलहरी। क्षेत्र पंचायत सालारपुर की बैठक में विकास के लिए 4.35 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है। ब्लाक प्रमुख विचित्रा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होगी। पशु चिकित्साधिकारी ने निराश्रित गोवंश संरक्षण और पशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए टोल फ्री नंबर 1962 की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं पर चर्चा हुई। पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायत भवनों से ऑनलाइन प्रमाण पत्र सेवाओं की जानकारी दी। मनरेगा का श्रम बजट भी सर्वसम्मति से पास किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ड्राई राशन वितरण की समस्या उठी तो बाल विकास परियोजना अधिकारी की अनुपस्थिति पर विधायक और प्रमुख ने नाराजगी जताई। सदन ने अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी देने का निर्णय लिया। बैठक में प्रधान, शंहशाह, डा निरंजनपाल, राजेशपाल, धीर सिंह, जमशेद, गिरीश पाल सिंह, वीर सिंह, आदि उपस्थित रहे। संचालन एडीओ पंचायत शिवकुमार द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें