मथुरा के जवाहर बाग कांड के बाद सुर्खियों में आए हजरतपुर थाने के गांव गढ़िया शाहपुर निवासी राकेश गुप्ता की बदायूं में अकूल संपत्ति है। शातिर राकेश पर मथुरा पुलिस पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है। उसकी गिरफ्तारी को कई टीमें लगी हुई हैं, लेकिन शातिर की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी है।
सहकारी समिति में बतौर सचिव कार्यरत राकेश गुप्ता कहने को तो सामान्य परिवार से ताल्लुक रखता है, लेकिन जवाहर बाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव के संपर्क में आने के बाद वह करोड़पति बन गया था। उसके और उसके परिवार के नाम जिले में करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन है। इसकी कीमत करोड़ों में है। कुछ समय पहले ही राकेश ने शहर में करोड़ों की दुकानें और एक कोठी भी खरीदी थी। मथुरा में भी उसके पास एक कोठी है। राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी को कई टीमें लगी हुई हैं, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा। उसके परिवार वालों के साथ पुलिस करीबियों पर भी नजर रख रही है। बता दें कि जवाहर बाग कांड में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार शहीद हो गए थे।