फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान जी, वोट चाहिए तो कल गेहूं की कटाई, परसों भूसा ढुलवाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पंचायत चुनाव में अभी नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन होना बाकी है। इससे पहले प्रत्याशी कहीं लड्डू बांट रहे हैं तो कहीं शराब। इस बीच मतदाता भी कोई मौका नहीं चूक रहे। गेहूं की कटाई के दौरान चुनाव में मतदाता भी प्रत्याशियों से कई तरह की मांग कर रहे हैं। कई ऐसी ऑडियो वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के बीच एक ऑडियो इन दिनों चर्चाओं में है। इस ऑडियो में एक मतदाता प्रधान पद के दावेदार को कॉल करके कह रहा है कि अगर वोट चाहिए, तो कल गेेहूं की कटाई के लिए पांच लोग, एक पेप्सी का कार्टन भेज दीजिए। इसके साथ ही परसों भूसा भी उठना है। प्रधान पद का दावेदार पांच लोगों के साथ ट्रैक्टर-टॉली भेजने की बात कह रहा है। यह ऑडियो किस ग्राम पंचायत की है यह साफ नहीं है, लेकिन जिस तरह से दोनों लोगों के बीच बात हो रही है। उससे साफ है कि एक प्रधानपद के दावेदार से एक मतदाता कह रहा है।
गेहूं कटाई के बीच पंचायत चुनाव में इस तरह की ऑडियो चर्चाओं में हैं। पंचायत चुनाव के बीच गांवों में ग्रामीण भी प्रत्याशियों से फायदा उठा रहे हैं। प्रत्याशी भी चुनाव जीतने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। अभी मतदान में नौ दिन बाकी हैं।
विज्ञापन

शराब के साथ लड्डू भी बांट रहे दावेदार
नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन रविवार को होना है। इससे पहले ही दावेदारों ने खर्च शुरू कर दिया है। दावेदार शराब के साथ लड्डू भी बांट रहे हैं। ब्लॉक जगत के गांव तिगुलापुर में प्रत्याशी की ओर से बांटी गई शराब पीकर चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी जिले में शराब बांटी जा रही है। उझानी ब्लॉक के गांव अल्लापुर भोगी में प्रधान पद का दावेदार बूंदी के लड्डू का वितरण करा रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लड्डू जब्त कर लिए थे। इसके बाद भी जिले में तमाम स्थानों पर दावेदार और मतदाता दोनों आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें