फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तटबंधों पर बढ़ रहा गंगा का दबाव, निगरानी बढ़ाई

विज्ञापन
गांव से निकाले जा रहे नाव में बैठे बाढ़ पीड़ित - फोटो : mathura
विज्ञापन
दातागंज। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा के तटबंधों को खतरा पैदा होने लगा है। बाढ़ का पानी तटबंधों से टकरा रहा है। इसलिए रविवार काे बाढ़ खंड के एक्सईएन उमेश चंद्रा और उनकी टीम ने दातागंज तहसील के उसहैत और उसावां तटबंधों का जायजा लिया है।
विज्ञापन


पड़ोस के जिला संभल में गुन्नौर क्षेत्र के समीप तटबंध में दरार आ जाने के बाद यहां निगरानी बढ़ा दी गई है। शनिवार की सुबह गुन्नौर क्षेत्र में तटबंध में दरार आ जाने के बाद बदायूं और संभल जिला के एक्सईएन ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया था। बांधों पर गंगा का पानी टकराने से तटबंध टूटने की आशंका है।




बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए लगाए 32 नाव और 11 स्टीमर
बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने 32 नाव और 11 स्टीमर लगाया है। इनमें से 11 स्टीमर दातागंज क्षेत्र में लगाए गए हैं। 32 में से 15 नाव भी इसी क्षेत्र में लगाई गई हैं। इसके अलावा बदायूं तहसील में चार और सहसवान क्षेत्र में 13 नाव लगाई गई हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती है। उसावां और उसहैत क्षेत्र में कई गांव पानी से घिर गए हैं।

गांव से निकाले जा रहे नाव में बैठे बाढ़ पीड़ित- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें