फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का रखें ख्याल और मेहनत से करें पढ़ाई

Wed, 18 Nov 2015 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
देवनागरी इंटर कॉलेज के छात्रों से मुलाकात पर राष्ट्रपति ने उन्हें दिया संदेश
विज्ञापन

 

कॉलेज के प्रधानाचार्य राम मोहन शर्मा के साथ 14 नवंबर को बाल दिवस पर कॉलेज के सात छात्र दिल्ली राष्ट्रपति से मिलने गए थे। जहां राष्ट्रपति ने उन्हें करीब आधा घंटा समय दिया। इस दौरान राष्ट्रपति मुखर्जी ने छात्रों से उनकी दिनचर्या की जानकारी ली। स्वच्छता अभियान की अच्छाइयों के बारे में बताया। बोले- स्कूल और घरों के आसपास सफाई की आदत डालें और इस आदत को बनाए रखें। देश के ऐसे नागरिक बनें जो स्वच्छता के लिए अपनी पहचान बना सकें।
विज्ञापन

राष्ट्रपति अपने छात्र जीवन में दिनचर्या और पढ़ाई की बातें भी कीं। छात्रों के साथ उनकी मुस्कान भरी मुलाकात को छात्र अभी भुला नहीं पा रहे हैं। राष्ट्रपति से मिलने वाले छात्रों में प्रशांत शर्मा, प्रशांत तोमर, सचिन शर्मा, आदित्य, मोहित, रवि तोमर, सचिन कुमार शामिल थे। इधर कॉलेज के डायरेक्टर अपार शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष कॉलेज की छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल को भी राष्ट्रपति से मुलाकात का मौका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें