ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद पर चुनाव का मामला
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशियों को बतौर जमानत राशि तय धनराशि जमा करनी होती है। यह राशि प्रत्याशियों को चालान के माध्यम से बैंक में जमा करनी पड़ती है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले तमाम लोग बैंकों के बाहर सुबह नौ बजे से ही लाइन लगा लेते हैं, जिससे बैंक खुलने पर सबसे पहले उनका चालान जमा हो जाए। शहर की स्टेट बैंक ऑॅफ इंडिया की गौशाला रोड शाखा पर सुबह नौ बजे से प्रत्याशियों की लाइन लग गई। शाम तक धनराशि जमा करने वालों की भीड़ बैंक में जमा रही। इस बारे में एसबीआई के वैयक्तिक प्रबंधक सुरेश चंद्रा ने बताया कि चालान फार्म जमा करने वालों की वजह से बैंक का अन्य काम प्रभावित हो रहा है। बैंक में एक अतिरिक्त काउंटर लगाया गया है, जिससे चालान जमा करने वालों को परेशानी न हो।