युवा अग्रवाल समिति (रजिस्टर्ड) के लिए हुए वार्षिक चुनाव में अजित गोयल को अध्यक्ष और अधिवक्ता अमित गोयल को मंत्री चुना गया। पदाधिकारियों को वरिष्ठ सलाहकार अश्विनी गोयल ने शपथ दिलाई।
सोमवार देर शाम अधिवक्ता सुनील बंसल के निवास पर युवा समिति के लिए चुनाव वरिष्ठ सलाहकार अश्विनी गोयल की देखरेख में हुआ। नई कमेटी में अभिषेक बंसल और अनिल तुलस्यान उपाध्यक्ष, आशु मित्तल महामंत्री, डॉ. मोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सुनील बंसल मीडिया प्रभारी, साकेत गर्ग संगठनमंत्री, अमित मित्तल निरीक्षक, अंकुर गोयल, शुभम गोयल और अभिलाष गर्ग को कार्यकारिणी में नामित किया गया।
इसके अलावा समिति से ही जुड़े महिला बोर्ड खुशबू के लिए गरिमा गोयल को अध्यक्ष चुना गया। बाल बोर्ड तरंग की जिम्मेदारी मनीष गोयल के बेटे सिद्धांत को सौंपी गई है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ सलाहकार ने शपथ दिलाई। गोयल ने बताया कि नई कमेटी का कार्यकाल एक साल का होगा। बैठक में सचिन अग्रवाल, मनीष गोयल, मनीष गर्ग, राजीव गोयल और अमित जिंदल आदि मौजूद थे।