फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफर की तैयारी में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग

Wed, 02 Sep 2015 12:22 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 आखिरकार शासन ने जिले के अंदर शिक्षक-शिक्षिकाओं के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है। शासनादेश जारी होने के साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी  तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रांसफर 15 अक्तूबर तक होंगे। महिलाओं और  विकलांग शिक्षकों को मनचाहे स्कूलों में ट्रांसफर किए जाएंगे। चर्चा है कि  भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं ट्रांसफर के प्रयास में हैं। उन सभी से  प्रार्थना पत्र लिए जाएंगे।
शिक्षकों की भर्ती और प्रमोशन के बाद अब शासन ने जिले के अंदर ट्रांसफर के लिए आज शासनादेश जारी कर दिया। पिछले दिनों बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी ने भी कहा था कि जल्द ही  शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। इसके तहत शिक्षकों को उनके घर के निकट के स्कूलों में लगाया जाएगा, ताकि वह पूर्ण मनोयोग से शिक्षक कार्य कर सकें। यहां बता दें कि जिले में ही सैंकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं ऐसे हैं जो अपने मूल घर से 50-60 किमी. या इससे अधिक दूरी के स्कूल में कार्यरत हैं जिसकी वजह से वह कभी-कभी समय से भी स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं लिहाजा, उसका सीधा प्रभाव शिक्षण कार्य पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने भी बताया कि जिले के अंदर ट्रांसफर का शासनादेश आ गया है। विभाग ने ट्रांसफर की तैयारियां भी शुरू कर दीं हैं। जल्द ही उसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बोले, शासनादेश के तहत शिक्षकों के ट्रांसफर किए जाएंगे। उनसे प्रार्थना पत्र लिए जाएंगे। इधर, सूत्रों का कहना है कि महिलाओं और विकलांग शिक्षक-शिक्षिकाओं को ब्लाक के तीन नजदीकी स्कूलों के  विकल्प मांगे जाएंगे। बाकी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी नजदीक के स्कूल दिए जाएंगे। शासनादेश जारी होने के बाद से शिक्षकों में खुशी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें