फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने की तैयारी, सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में अनन्तिम पंचायत निर्वाचक नामावली-2025 में दर्ज डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया। जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों में दर्ज पाए जाएंगे। उनका सत्यापन कर केवल उनके सामान्य निवास वाली ग्राम पंचायत में नाम रखा जाएगा और अन्य स्थानों से नियमानुसार विलोपित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अरुण कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तैयार कर ली गई है। जिन्हें संबंधित ग्राम पंचायतों के बीएलओ को उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम, पिता/पति/माता का नाम और लिंग समान है, उन्हें डिलीट होने से बचाने के लिए प्रमाणीकरण स्वरूप आधार कार्ड के अंतिम चार अंक बीएलओ की ओर से दर्ज किए जाएंगे।
इस कार्य के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रमेंद्र सिंह पटेल ने जनपद की सभी ग्राम पंचायतों के मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ की ओर से किए जा रहे सत्यापन के दौरान अपना आधार कार्ड के अंतिम चार अंक अवश्य उपलब्ध कराएं। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित मतदाता को डुप्लीकेट मानते हुए नियमानुसार विलोपन की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें