फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी, जारी किए नोटिस

Sun, 08 Feb 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में शनिवार को पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने शहर में छह सड़का से गांधी ग्राउंड रोड देखा। यहां पर निर्माण कार्य अधूरा मिला। इसके अलावा वार्ड नंबर 21 में आश्रम की पुलिया से रोजा तक सड़क, नाली निर्माण मानक के अनुरूप नहीं मिला। इस पर पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर ईओ ने दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा कि सात दिन में गुणवत्ता पूर्वक कर पूरा किया जाएगा। अन्यथा उनको ब्लैक लिस्ट करते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


छह सड़का से गांधी ग्राउंड स्थित शिव मंदिर के आगे तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाना था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। ईओ ने बताया कि इस सड़क निर्माण कार्य के लिए हुसैन पुख्ता मैसर्स माहेश्वरी ट्रेडर्स को निर्माण कार्य 24 जून 2025 तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन अब तक कार्य अधूरा है।
उन्होंने संबंधित ठेकेदार को सात दिनों के भीतर निर्माण कार्य मानक के अनुरूप पूरा करने का अंतिम नोटिस जारी किया है। इसके अलावा वार्ड संख्या-21 में आश्रम की पुलिया से रोजा के पास बन रही सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इसका निर्माण कार्य ठेकेदार फुरकान अली की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस सड़क का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। इस पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अवर अभियंता अमन कुमार को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता की जांच करें। ठेकेदार को पहले भी दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। ईओ ने बताया कि दोनों ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। सात दिन का समय दिया है। अगर समय अवधि में काम गुणवत्तायुक्त नहीं किया। तो दोनों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें