फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुबह-शाम ठंड, दोपहर में तेज धूप से बदला मौसम का मिजाज

Sun, 08 Feb 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। सुबह, शाम के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। ठंडी हवा के चलते सुबह और शाम को लोग अलाव तापते हुए और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। खासतौर पर सुबह-सुबह टहलने निकलने वाले लोग और देर शाम काम से लौटने वाले लोगों पर सर्दी का असर दिख रहा है।
विज्ञापन

शहर में पिछले दिनों से मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। शनिवार को सुबह मौसम साफ था, लेकिन चल रही सर्द हवा ने मौसम को ठंडा कर दिया था। कुछ जगहों पर लोग अलाव का सहारा भी लेते दिखाई दिए। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप निकल आने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 था। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव से लोगों को सर्दी और गर्मी दोनों का एहसास एक साथ हो रहा है। सुबह-शाम जहां ठंड परेशान कर रही है, वहीं दोपहर में गर्मी के कारण पसीना आने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें