बदायूं। स्नातक की मिड टर्म परीक्षा को लेकर डिग्री कॉलेज ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी डिग्री कॉलेजों ने सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकॉर्ड को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है ताकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों पर निगाहें रखी जा सके।
रुविवि की ओर से चार नवंबर से स्नातक की मिड टर्म परीक्षा का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से स्कीम जारी की गई है। इसके तहत चार नवंबर से छह नवंबर तक यह परीक्षाएं चलेंगी। जिले के डिग्री कॉलेज की ओर से परीक्षा को लेकर तैयारियों को शुरू कर दिया है। दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो आशीष कुमार सक्सेना ने बताया इसको लेकर परीक्षा कक्ष दुरुस्त कराया गया है।