फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्भवती महिलाएं संतुलित आहार का ही सेवन करें

विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं का परीक्षण करती टीम। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र की करीब 25 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक डॉ. चारु गुप्ता ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विशेष रूप से अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय लिया गया आहार न केवल मां के स्वास्थ्य के लिए, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने बताया कि गर्भावस्था में असंतुलित या जंक फूड का सेवन शिशु के विकास में बाधा डाल सकता है और मां के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. जयश्री शर्मा, सुमन शर्मा, अमृता पाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें