फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गणतंत्र दिवस परेड प्रशिक्षण में जाएंगे दो एनएसएस स्वयंसेवक

विज्ञापन
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित एनएसएस स्वयंसेवक। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
फोटो-35
विज्ञापन




गणतंत्र दिवस परेड प्रशिक्षण में जाएंगे दो एनएसएस स्वयंसेवक



- राजकीय महाविद्यालय में हर्ष की लहर, लगातार तीसरी बार मिली बड़ी उपलब्धि



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। गणतंत्र दिवस परेड प्रशिक्षण शिविर के लिए स्वयंसेविका गौसिया और मोहन कुमार का चयन हुआ है। दोनों ही राजकीय महाविद्यालय के स्वयंसेवक हैं। चयनित स्वयंसेवकों की ट्रेनिंग भोपाल में शुरू हो गई है। महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।



युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पांच नवंबर से शुरू हुआ है, जो 14 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें देश के छह राज्यों से चयनित एनएसएस स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके बाद 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी करेंगे। जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय से यह लगातार तीसरा वर्ष है। जब स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। इस वर्ष दो स्वयंसेवकों का चयन होना महाविद्यालय के लिए अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि है। इससे पहले प्रिया और आकाश पाल ने परेड में शामिल होकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया था। दोनों चयनित स्वयंसेवकों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार समेत पूरे स्टाफ ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें