फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पौन घंटे तड़पती रही गर्भवती, चार नर्सों की तैनाती के बावजूद नहीं मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कछला नवीन स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है। रविवार रात पेट दर्द से परेशान छह माह की गर्भवती महिला करीब पौन घंटे तक अस्पताल परिसर में दर्द से तड़पती रही, लेकिन उसे देखने के लिए चार में से एक भी स्टाफ नर्स मौजूद नहीं थी। हालत बिगड़ती देख प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कछला क्षेत्र के गांव सावंती नगला निवासी अनीता पत्नी विपिन छह माह की गर्भवती हैं। रविवार रात अचानक उनके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। परिजन घबराकर रात करीब 10 बजे उन्हें निजी वाहन से कछला नवीन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि करीब 45 मिनट तक इंतजार किया गया, लेकिन चार में से कोई नर्स ड्यूटी पर नहीं पहुंची।
महिला की हालत बिगड़ती देख प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने तत्काल रेफर स्लिप बनाकर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। बता दें कि नवीन स्वास्थ्य केंद्र में चार स्टाफ नर्स हैं। अक्सर चारों ही ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहती हैं। पहले भी कई बार स्टाफ नर्सों की लापरवाही को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


स्टाफ नर्सों की अनुपस्थिति की सूचना सीएमओ को भेज दी गई है। सोमवार सुबह भी कुछ स्टाफ नर्स अटेंडेंस लगाने के बाद ड्यूटी से गायब मिलीं। -महेश प्रताप सिंह, एमओआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें