फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल के लिए रेफर प्रसूता की निजी क्लीनिक पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान में निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान एक गर्भवती की शुक्रवार पूर्वाह्न में मौत हो गई। प्रसूता के पति ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी छोटे ने बताया कि वह गर्भवती पत्नी को लेकर बृहस्पतिवार अपराह्न में सीएचसी सहसवान पहुंचे थे। उनके साथ आशा वर्कर भी थी। आरोप है कि वहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे तत्काल जिला महिला अस्पताल ले जाने को कहा। छोटे का आरोप है कि आशा वर्कर उन्हें मोहल्ला सैफुल्लागंज में डॉ. राजकुमारी की निजी क्लीनिक पर ले गई।
छोटे ने बताया कि वहां उसे कई इंजेक्शन लगाए गए, जिससे पत्नी की हालत और बिगड़ गई। इस पर उसने पत्नी को किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने की बात कही, लेकिन उसे सामान्य प्रसव का आश्वासन दिया जाता रहा। हालत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सक ने जवाब दे दिया। प्रसूता की शुक्रवार पूर्वाह्न में मौत हो गई।
विज्ञापन



प्रसूता की मौत की जानकारी मिली है। मृतका के पति से बात की जाएगी l कहां पर उन्होंने इलाज कराया, क्या घटनाक्रम था। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- प्रशांत त्यागी, एमओआईसी, सीएचसी, सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें