फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप; पोस्टमॉर्टम हाउस से बाहर भ्रूण फेंकने पर हंगामा

Tue, 30 Sep 2025 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह तीन माह की गर्भवती थी। ससुराल वाले जिला अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर तब हंगामा हो गया, जब विवाहिता के भ्रूण को खिड़की से बाहर फिंकवा दिया गया। 
विज्ञापन
रिंकी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव पतसा निवासी दीपक चौहान की पत्नी रिंकी (24) की सोमवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो विवाहिता का शव मिला। ससुराल पक्ष के लोग वहां नहीं मिले। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन


दातागंज क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी सत्यपाल ने बताया कि उन्होंने बेटी रिंकी (24 वर्ष) की शादी 30 जनवरी 2020 में अलापुर के गांव पतसा निवासी दीपक चौहान के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति व ससुराल वाले नकद रुपये लाने का दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट करते थे। रिंकी ने बेटे को जन्म दिया। उसके बाद उसकी हालत खराब रहने लगी। 

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस समेत 31 आरोपी गिरफ्तार, जांच के लिए एसआईटी गठित; इंटरनेट सेवा बहाल
विज्ञापन


आरोप लगाया कि चार दिन पहले पति ने परिवार के साथ मिलकर रिंकी के साथ मारपीट की। हालत बिगड़ने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया। मायके पक्ष को सूचना दी, जिसपर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में रिंकी का शव मिला जबकि पति समेत ससुराल के लोग मौके से भाग गए। उन्होंने रिंकी को पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेकर मायके वाले घर चले गए।

विज्ञापन

तीन महीने की गर्भवती थी विवाहिता
विवाहिता की मौत संदिग्ध हालत में हुई लेकिन यह किसी को पता नहीं था कि वह तीन महीने की गर्भवती भी थी। पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके पेट से तीन महीने का भ्रूण निकला, जिसे डॉक्टर ने कर्मचारी से खिड़की से पीछे को फेंकवा दिया। यह देख मायके पक्ष के लोगों का पारा चढ़ गया। परिवार के लोग भ्रूण को उठाकर डॉक्टरों पर सांठ-गांठ करने का आरोप लगाकर पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग पर अड़ गए।

यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: मौलाना तौकीर को पनाह देने वालों के घर पर चल सकता है बुलडोजर, बीडीए की टीम ने किया सर्वे

पोस्टमॉर्टम हाउस पर मायके पक्ष ने किया हंगामा
मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने सांठ-गांठ कर विवाहिता की फंदे से लटकने से मौत होना बताया। जबकि विवाहिता के शरीर पर बेल्टों से पीटने के निशान पाए गए हैं। पोस्टमॉर्टम में रिपोर्ट से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर मायके वालों ने हंगामा कर दिया।

डॉक्टर पर लगाया ससुराल वालों से मिलीभगत का आरोप
मायके पक्ष ने पोस्टमॉर्टम डयूटी पर आए डॉक्टर व कर्मचारियों पर ससुराल वालों से मिलकर हत्या को आत्महत्या दर्शाने का आरोप भी लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें