फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमद नगर असौली में मंगलवार को डिलीवरी के बाद प्रसूता और उसके नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की डिमांड न पूरी करने और इलाज के अभाव में मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली के रहने वाले मनवीर पुत्र छोटेलाल की शादी नौ जुलाई 2024 को अंजू (22) पुत्री मुरारी लाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की डिमांड करते। इसके लिए अंजू को प्रताड़ित करते थे। अंजू को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे। अंजू ने गाड़ी में ही बेटे को जन्म दिया। परिवार के लोग उसे बिल्सी के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां नवजात की मौत हो गई। उधर अंजू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। हायर सेंटर ले जाते वक्त अंजू ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या एवं प्रताड़ित करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने अंजू का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें