फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रताप नगर-लालकुप्रताप नगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल आज से चलेगीआं सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल आज से चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। रेलवे ने गर्मी के दिनों में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रताप नगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को तीन मई से 28 जून तक प्रत्येक सोमवार को 18 फेरों में चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का बदायूं में ठहराव रहेगा, लेकिन उझानी में नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या- 09119 प्रताप नगर से तीन, 10, 17, 24, 31 मई और सात, 14, 21, 28 जून तक प्रत्येक रविवार को और ट्रेन संख्या- 09120 लालकुआं- प्रताप नगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन लालकुआं से चार, 11, 18, 25 मई और एक, आठ, 15, 22, 29 जून को प्रत्येक सोमवार को 18 फेरों के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या- 09119 प्रताप नगर-लालकुआं प्रताप नगर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को प्रताप नगर से 17.00 बजे प्रस्थान कर बड़ोदरा से 17.30 बजे, गोधरा से 18.43 बजे, दाहोद से 19.35 बजे, रतलाम से 21.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.50 बजे, गंगापुर सिटी से 02.44 बजे, भरतपुर से 04.25 बजे, मथुरा जंक्शन से 06.05 बजे, हाथरस सिटी से 06.50 बजे, कासगंज से 07.55 बजे, बदायूं से 08.55 बजे, बरेली जंक्शन से 10.00 बजे, बरेली सिटी से 10.20 बजे, इज्जतनगर से 10.45 बजे, बहेड़ी से 11.40 बजे, किच्छा से 12.00 बजे से छूटकर लालकुआं 12.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या- 09120 लालकुआं- प्रताप नगर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से 15.50 बजे, किच्छा से 16.17 बजे, बहेड़ी से 16.40 बजे, इज्जतनगर से 17.40 बजे, बरेली सिटी से 18.00 बजे, बरेली जंक्शन से 18.15 बजे, बदायूं से 19.00 बजे, कासगंज से 20.20 बजे, हाथरस सिटी से 21.12 बजे, मथुरा जंक्शन से 22.30 बजे, दूसरे दिन भरतपुर से 00.34 बजे, गंगापुर सिटी से 01.37 बजे, कोटा से 04.00 बजे, रतलाम से 07.20 बजे, दाहोद से 08.46 बजे, गोधरा से 10.10 बजे, बड़ोदरा से 11.04 बजे प्रस्थान कर प्रताप नगर 11.30 बजे पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, एलडब्ल्यूएलआरआरएम का एक और एलएसएलआरडी का एक कोच समेत कुल 20 कोच होंगे। इस ट्रेन का उझानी में ठहराव नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें