कुंवरगांव। त्रिपोलिया स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में शनिवार को देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसमें अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। आज भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा मंदिर में एक जून से आठ दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है। सातवें दिन हवन के बाद श्रीराम दरबार, श्रीराधा-कृष्ण, श्रीलक्ष्मी-नारायण, मां गायत्री, श्रीगणेश और शनिदेव की मूर्तियों का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद पंडित विपिन कुमार शास्त्री ने मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करके श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। मंदिर प्रबंधक शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया रविवार की सुबह भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम में मुनेंद्र पाल सिंह, यशवीर सिंह गौतम, सूर्य प्रताप सिंह, उदयवीर सिंह, अतर प्रताप सिंह और अमित सिंह आदि मौजूद रहे।