फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालाजी का शृंगार करके चढ़ाया गया चोला

विज्ञापन
बिल्सी के शिव शक्ति ओम मंदिर में भक्तों द्वारा किया गया बाबा का श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार को श्रीबालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी का शृंगार करके चोला चढ़ाया। हनुमान चालीसा के पाठ के बाद बाबा को भोग लगाया गया। अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

वहीं, गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और बाबा के भक्तों ने शृंगार करके चोला चढ़ाया। उन्होंने बताया कि शनिवार और मंगलवार को चोला चढ़ाने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित संकटमोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा ने हनुमानजी पर चोला चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें