फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रधान पर आवास योजना के रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी ने ग्राम प्रधान पर 30 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि जब प्रधान को मांगी गई रकम नहीं दी गई तो उसने आवास निर्माण में उसके द्वारा की गई मजदूरी को मनरेगा के जॉब कार्ड में नहीं भेजी। पीड़ित ने ऐसे अन्य मामले बताते हुए डीएम से स्थलीय जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड म्याऊं के गांव बमनपुरा मजरा चितरी के निवासी अनंग पाल पुत्र वेदराम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में उसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। पहली किश्त में 40,000 रुपये आए, उसमें से 10,000 रुपये प्रधान ने मांगे लेकिन नहीं दिया। उसने सभी रुपये आवास निर्माण में लगा दिए। ग्राम प्रधान ने बहुत दिनों तक उनको दूसरी किश्त नहीं मिलने दी। जब दूसरी किश्त के 70,000 रुपये आए तो प्रधान ने फिर से 20,000 रुपये मांगे। उसने प्रधान को एक रुपया भी नहीं दिया। आवास निर्माण में रुपये न मिलने से नाराज प्रधान ने उसके मनरेगा जॉब कार्ड पर दी गई आवास की मजदूरी नहीं डाली। इस संबंध में कई बार रोजगार सेवक से भी कहा लेकिन मजदूरी का धन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें