मदर एथीना स्कूल में हुआ स्काउट गाइड शिविर का समापन। स्रोत: स्कूल
- फोटो : मदर एथीना स्कूल में हुआ स्काउट गाइड शिविर का समापन। स्रोत: स्कूल
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। इसमें विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीर शिवाजी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं सूर्य टोली के कैप लगाए। इसका अवलोकन एवं मूल्याकंन निदेशक चयनिका सारस्वत ने किया। इसमें वीर शिवाजी टोली ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इस टोली के सभी प्रतिभागियों को निदेशक ने एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रेरणा एवं प्रशंसा स्वरूप प्रदान किया गया। निदेशक ने ने बताया कि स्काउटिंग से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, दृढ़ता एवं साहस की भावनाओं का संचार होता है। साथ ही ऐसे बच्चे जीवन में प्रत्येक कठिन परिस्थिति अथवा चुनौती का डटकर मुकाबला करते हैं।