फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग में प्रदीप कुमार ने जीता रजत

विज्ञापन
अपने कोच के साथ प्रदीप। स्त्रोत स्वंय
विज्ञापन
बदायूं। चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे आल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे राजकीय पॉलिटेक्निक बदायूं के प्रवक्ता प्रदीप कुमार ने अपना परचम लहराया है। मंगलवार को हुए कड़े मुकाबले में प्रदीप ने अपनी खेल प्रतिभा और ताकत का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) हासिल किया।
विज्ञापन

105 किलोग्राम भार वर्ग के इस महामुकाबले में प्रदीप कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कुल 780 किलोग्राम का भारी-भरकम वजन उठाकर यह रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्क्वाट 320 किलो, बेंच प्रेस 210 किलो, डेडलिफ्ट 250 किलो यानी कुल भार 780 किलो उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें