फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते संवेदनशील स्थानों पर रही फोर्स की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध व प्रदर्शन की आशंका के चलते शनिवार को भी पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस की टुकड़ियां रूट मार्च करती रहीं। शनिवार को ककराला के अलावा जिले में अन्य किसी स्थान पर भीड़ जमा होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हो चुके हैं। सांप्रदायिक दृष्टि से बदायूं भी संवेदनशील जिलों में शामिल है। हालांकि, यहां पुलिस-प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के चलते जिले में अब तक किसी भी स्थान पर अप्रिय घटना नहीं हुई है। पुलिस-प्रशासन कोई चूक करना नहीं चाहता। ऐसे में शनिवार को भी सोथा मोहल्ला, छह सड़का, चौधरी सराय, जालंधरी सराय, घंटा घर आदि स्थानों पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ विनय कुमार द्विवेदी ने कई इलाकों का जायजा लिया। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स की टुकड़ियां शनिवार को भी रूटमार्च करती रहीं। प्रदेश के कई जिलों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो चुके हैं। बदायूं में अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इसे पुलिस-प्रशासन की सख्ती और सतर्कता ही माना जा रहा है। इधर, शेखूपुर में सिविल लाइंस एसओ ओपी गौतम ने फोर्स के साथ रूट मार्च किया और लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें