फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसीलदार कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के बीच पहुंचे तहसीलदार ने अधिवक्ताओं की बात सुनकर लंबित फाइलों का जल्द ही निपटाने का आश्वासन दिया, तब जाकर वकीलों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को तमाम अधिवक्ता तहसीलदार कक्ष में पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार कार्यालय में बिना रिश्वत के कोई कार्य नहीं होता है। अगर रिश्वत नहीं दी तो फाइलों और कार्यों को लटका दिया जाता है। हंगामे की जानकारी जब तहसीलदार करनवीर सिंह को मिली तो वह मौके पर पहुुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं से बात की और लंबित पड़ी फाइलों को जल्द ही सुनवाई में लाकर निपटाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार के समझाने पर नाराज अधिवक्ता शांत हुए। इस दौरान ओमकार सिंह, राजेश भारद्वाज, अभीक्ष पाठक, दिनेश कुमार, वीरपाल सिंह, राजेश कुमार, विपिन पाठक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
मुझे यहां पर आए हुए केवल 25 दिन हुए हैं। मुझ पर बेवजह का दबाव बनाया जा रहा है। मैंने गलत काम करने को मना कर दिया, साथ ही अधिवक्ताओं से कहा कि अगर मेरे नाम पर कोई पैसे मांग रहा है, तो तुरंत मुझे अवगत कराया जाए, जिससे उसकी जांच कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-करनवीर सिंह, तहसीलदार बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें