फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल ग्रुप बहाल, मगर सप्लाई पहले जैसे 10 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार की रात बिजली आई तो उपभोक्ता थोड़े अचरज में जरूर पड़े लेकिन तड़के तय समय से तीन घंटा बाद सप्लाई मिली तो समझ में आ गया कि डबल ग्रुप बहाल हो गया लेकिन सप्लाई में वृद्धि नहीं की गई है। सप्लाई पहले की तरह 10 घंटा ही रखी गई है।
बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव शनिवार रात 10 बजे से शुरू हुआ है। अब रात में 10 से तड़के तीन बजे तक और दिन में 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई मिलेगी।  एसडीओ छैल बिहारी ने बताया कि डबल ग्रुप दो-तीन दिन के लिए बहाल हुआ है। काफी हद तक संभव है कि डबल ग्रुप के शेड्यूल को आगे भी जारी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नगर में 10 घंटा सप्लाई की व्यवस्था थी। एक दिन पहले तक रात्रिकालीन कटौती के साथ सप्लाई दिन में सुबह सात से शाम पांच बजे तक मिला करती थी। अब दिन की सप्लाई में पांच घंटा की कटौती करके उसे रात में दे दिया गया है। कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के सचिव हरीप्रकाश छाबड़ा और कोषाध्यक्ष सतीशचंद्र गुप्ता ने बताया कि नगरीय उपभोक्ताओं को राजस्व के हिसाब से तहसील मुख्यालयों के बराबर 16 घंटा की सप्लाई मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें