फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली आपूर्ति बेपटरी, दिन का चैन और रात की नींद हराम

विज्ञापन
बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते मिर्जापुर शोहरा के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। आंधी आने के बाद से जिले की विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। परेशान होकर किसान व ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों को दिन में चैन नहीं मिल पा रहा है और रात की नींद गायब हो गई है। बार-बार ट्रिपिंग और अघौषित कटौती से लोगों में रोष है। हालात यह हैं कि अधिकारी व कर्मचारी उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते हैं। शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मचा हुआ है। किसानों की फसल सूख रही है तो घर में लगे बिजली उपकरण बंद हैं। शहर के मोहल्ला नेकपुर, सिविल लाइंस, मीरा सराय, शिवपुरम, आवास विकास आदि मोहल्लों में रात में कई बार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

फोटो-05
10 दिन से आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिल्सी। आंधी में कई खंभों के टूट जाने से तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर शोहरा की बिजली आपूर्ति 10 दिनों से बंद है। शुक्रवार को परेशान गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। 21 मई को आई तेज आंधी में गांव मिर्जापुर शोहरा में सरकारी नलकूप 507 के निकट कई खंभे टूट गए थे। उसी दिन से आधे से ज्यादा गांव की बिजली आपूर्ति बंद है। गांव के लोग लगातार लाइनों को ठीक कराकर सप्लाई शुरू कराए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस बात से आक्रोशित गांव के लोगों ने शुक्रवार की सुबह चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। गर्मी में छोटे बच्चों का बुरा हाल है। यदि जल्द ही सप्लाई को सुचारू नहीं किया गया तो वह व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर आजम खा, सलमान, शाहरुख खां, अरशद अली, नाजिर, आफाक हुसैन, विनय कुमार, आकाश बाबू, अरविंद कुमार, भूरी बेगम, अख्तरी बेगम, शबीना बेगम, भूपाल सिंह, नाजिर आदि मौजूद रहे।

फोटो-
पुठी सराय में एक माह से बिजली ठप
बिनावर। क्षेत्र के गांव पुठी सराय में एक महीने से विद्युत आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में ग्रामीण व्याकुल है। परेशान गांव वालों ने भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र दुर्विजय शाक्य से शिकायत की। उसके बाद जेई गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान के पति वीर सिंह ने बताया उनके गांव की विद्युत आपूर्ति सब स्टेशन भमोरा बरेली से है। दो मई को गांव में लगे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इससे पेयजल व्यवस्था गड़बड़ा गई है। पंचायत घरों में पानी न होने भारी परेशानी है। फोन व इनवर्टर, चार्ज नहीं हो रहे हैं। भमोरा बिजली उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता को इस समस्या से गांव वालों ने कई बार अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जेई ने बताया कि दो दिन में ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
पिपरौल में एक महीने बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर, हंगामा

कछला। पिपरौला गांव ट्रांसफार्मर एक महीने पहले फुंक गया था। उसे अब तक नहीं बदला गया है। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रात रात भर गर्मी में जाग रहे हैं। शिकायत करने पर भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रेनू सिंह के घर के सामने प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें