फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महावा पुल को जोड़ने वाली टूटी सड़क की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
सड़क के गड्ढे भरने में लगी जेसीबी।-संवाद
विज्ञापन
जरीफनगर। थाना क्षेत्र गांव रसूलपुर कलां के पास महावा पुल को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। अमर उजाला में 29 मई के अंक में इसे प्रमुखता से उठाया गया तो अफसर सक्रिय हुए। शुक्रवार को टूटी सड़क की मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी ने शुरू करवा दिया है। सड़क की मरम्मत के लिए जेसीबी लगाकर गड्ढे भरवाए जाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

यह सड़क जरीफनगर से रसूलपुर कलां, समसपुर भूड़, दानपुर कोटा से इस्लामनगर आदि गांवों को जोड़ती है। बड़ी संख्या में इधर से वाहन गुजरते हैं। महावा नदी का पुल पार करते समय रात्रि में गड्ढे दिखाई नहीं देते और हादसा हो जाता है। रसूलपुर कलां के ग्राम प्रधान गंगाधर ने कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मामला सुर्खियों में आने पीडब्ल्यूडी ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। सड़क की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।

सड़क के गड्ढे भरने में लगी जेसीबी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें