फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सल्लन नगर में विद्युत उपकेंद्र का हुआ लोकार्पण

Fri, 06 Nov 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बदायूं के ग्राम सल्लनगर में विद्युत उपकेंद्र का लोकापर्ण करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। शहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सल्लन नगर में 11 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र एवं विद्युत लाइनों का लोकार्पण हुआ। लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। अध्यक्षता सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने की।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। मजबूत बिजली व्यवस्था से किसान, युवा, व्यापारी और उद्योग सभी को लाभ मिलेगा। सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। बिजली, सड़क, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें