फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी सुधार से गड़बड़ाया बिजली शेड्यूल

Wed, 27 Jan 2016 08:58 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में पिछले दो दिनों से बिजली कटौती होने से उपभोक्ता परेशान रहे। इसका कारण तकनीकी सुधार करना बताया जा रहा है। इस तकनीकी सुधार के बारे में गणतंत्र दिवस के अवकाश के कारण पूर्व में समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना भी जारी नहीं हुई। इसकी वजह से उपभोक्ता बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार को पनबड़िया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शहर के बड़े हिस्से में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोग परेशान रहे। बिजली न आने का कारण एक-दूसरे से पूछते रहे। शीत लहर में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान तो रहे ही, उद्योग धंधे भी प्रभावित रहे। यही नहीं नई सराय इलाके में बिजली आपूर्ति गणतंत्र दिवस पर भी नहीं मिली। रात में भी बिजली न आने के कारण लोग टीवी पर राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं देख सके।
विज्ञापन

00000
पनबड़िया बिजली उपकेंद्र पर तकनीकी सुधार किए गए। इसलिए बिजली आपूर्ति ठप रही है। अब सुधार के बाद बिजली आपूर्ति यथावत रहेगी।
- छैल बिहारी, एसडीओ, सदर, बिजली वितरण केंद्र प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें