फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भमुइया में एक सप्ताह से बिजली संकट, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Wed, 15 Jul 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
भुमइया गांव में नल पानी भरने के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
कादरचौक। बिजली संकट और पेयजल समस्या से भमुइया गांव के लोग परेशान हैं। एक सप्ताह से बिजली नहीं आई है। कादरचौक क्षेत्र के भमुइया गांव में पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। रविवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, लेकिन वह कुछ घंटे भी नहीं चल सका और फिर से फुंक गया।


बिजली न होने से पूरा गांव पेयजल संकट से जूझ रहा है। लोगों के जरूरी काम ठप हैं। गांव के प्रधान जीशान ने बताया कि गांव की आबादी करीब 4 हजार है और 412 घर हैं। गांव में 10 इंडिया मार्का हैंडपंप हैं, जिनमें से 2 खराब हैं और कुछ से गंदा पानी आता है। वाटर लेवल गिरने के कारण लोगों ने घरों के नल बंद कर दिए हैं। अब सिर्फ 25 से 30 घरों में ही नल बचे हैं। बाकी घरों में सबमर्सिबल लगे हैं, जो बिजली न होने के कारण बंद पड़े हैं। एक सप्ताह से बिजली न आने से इंसानों के साथ पशुओं के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

मजबूरी में गांव की एक मस्जिद में जनरेटर चलाकर मोटर से सुबह-शाम पानी भरा जा रहा है। इसके लिए लोगों की लाइन लग रही है। हैंडपंपों पर भी पानी के लिए लाइन लगानी पड़ती है। गांव वालों को मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए नलकूपों पर जाना पड़ रहा है, वहीं बिजली मिल पा रही है। वहीं ई-रिक्शा चार्ज न होने से लोगों के सामने आर्थिक संकट भी बढ़ रहा है।
-

सप्ताह भर से बिजली के लिए परेशान हैं। ट्रांसफॉर्मर रखते ही खराब हो जाता है। गांव में घरों में नल नहीं है। जल जीवन मिशन के पानी की सप्लाई भी शुरू नहीं हुई है। - कैलाश
-


पूरे गांव की विद्युत सप्लाई 100 केवी के एक ही ट्रांसफॉर्मर पर निर्भर है। इस कारण बहुत जल्दी फुंक जाता है। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाए या गांव में दो ट्रांसफॉर्मर लगवाए जाएं। -प्रमोद गुप्ता


पिछले एक सप्ताह बिजली न आने के कारण नलकूप से पानी भरकर लाते हैं। इसी समस्या के चलते बहुएं मायके तक चली गयी। -करू


बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। विद्युत निगम के अधिकारियों के फोन तक नहीं लगते है, इस पर उच्चाधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। -जीशान,
विज्ञापन



गांव में ओवरलोडिंग की समस्या को दिखवाया जाएगा। वहीं ट्रांसफॉर्मर को बदलवाने के लिए जेई को निर्देश दे दिए गए हैं। -अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता

भुमइया गांव में नल पानी भरने के लिए लगी लाइन। संवाद

भुमइया गांव में नल पानी भरने के लिए लगी लाइन। संवाद

भुमइया गांव में नल पानी भरने के लिए लगी लाइन। संवाद

भुमइया गांव में नल पानी भरने के लिए लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें