फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 77 गांवों में दो दिन से बिजली का संकट, उमस से लोग परेशान

विज्ञापन
कादरचौक का बिजली उपकेंद्र। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। ब्रेक डाउन के कारण दो दिनों से क्षेत्र के 77 गांवों में बिजली नहीं है। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग बेचैन हैं। इसके साथ ही पानी का संकट हो गया है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र कादरचौक में सोमवार को ब्रेकडाउन हो गया। इससे मंगलवार शाम तक बिजली नहीं आई है। इससे पहले 21 जून को साढ़े तीन घंटा, 20 जून को 10 घंटा ब्रेक डाउन रहा। 18 घंटे के शेड्यूल में 10 घंटे भी बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। ब्रेकडाउन शाम को हुआ तो उसे ठीक नहीं जाता है। ठीक होने के बाद मेगर मशीन से चेक करने में भी समय लगता है। ट्रांसफार्मर बचाने को बिना मेगर मशीन के चेक किए लाइन चालू नहीं की जाती है और मशीन को चलाने के लिए कर्मचारी उझानी से बुलाते हैं। अधीक्षक अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि उझानी अधिशासी अभियंता से प्रकरण की जानकारी लेकर आपूर्ति ठीक कराई जाएगी।




- पूरे क्षेत्र में बिजली की समस्या सबसे बड़ी है। इसका समाधान होना चाहिए। जल्दी ही कोई समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र में असंतोष पैदा हो जाएगा। -हेमेंद्र तोमर, कादरचौक
विज्ञापन




जब तक उझानी से कोई सीधी लाइन कादरचौक उपकेंद्र के लिए नहीं होगी, तब तक दूर होना मुश्किल है। उझानी की मेन लाइन क्षेत्र वासियों को मुसीबत बनी हुई है। - संजू कश्यप, लकारी



पेड़ की छांव को लेकर मारपीट, दो घायल
कादरचौक। बिजली न होने पर गांव बेहटा डंबरनगर के लोग गर्मी से परेशान हैं। गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छांव ही सहारा है। यहां पेड़ की छांव में चारपाई डालकर लेटने को लेकर लुकमान और मुख्तयार में मारपीट हो गई। दोनों के परिवार की महिलाएं भी इस मारपीट में शामिल हुईं। मारपीट में गुलप्सा और साहेलका घायल हो गईं हैं। घायल महिलाएं दोनों पक्षों से एक-एक है। दोनों महिलाओं को पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए भेजा है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद

कादरचौक का बिजली उपकेंद्र। संवाद

कादरचौक का बिजली उपकेंद्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें