फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गड्ढा, आए दिन हो रहे हादसे

विज्ञापन
गांव उघैती के पास बीच सड़क में मौजूद बड़ा गड्ढा। संवाद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर उघैती गांव के पास बढ़ा गड्ढा हो गया है। इसमें जाने से अनियंत्रित होकर वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। अब तक कई हादसे हो चुके हैं। इस हाईवे से होकर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं लेकिन उसे नहीं भरा जा रहा है।
विज्ञापन

यही पर हाईवे किनारे मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगा। बाजार आने वालों ने बताया कि महीनों से यह गढ्ढा है। कई बार इसकी वजह से हादसे हुए हैं। इस राजमार्ग के दोनों ओर उघैती गांव बसा है। इस गड्ढे में जलभराव रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के अफसरों के अलावा समाधान दिवस में भी की थी। फिर भी गड्ढा नहीं भरवाया गया है। कई बार यहां पर चार पहिया वाहन फंस चुके है। क्षेत्र के लोग इस गड्ढे से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें