फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क में जगह-जगह गड्ढे, आवाजाही में हो रही परेशानी

विज्ञापन
बिसौली-आसफपुर कस्बे को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद - फोटो : वंदना फाइल फोटो
विज्ञापन
आसफपुर। बिसौली-आसफपुर मुख्य मार्ग से कस्बे को जाने वाला सीसी रोड पूरी तरह से टूट चुका है। गहरे गड्ढे होने से निकलना मुश्किल है। कई बार तहसील दिवस से लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायतें की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसी मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन आदि है।
विज्ञापन

आसफपुर-बिसौली मार्ग से आसफपुर कस्बे में जाने वाली सीसी सड़क का निर्माण करीब दो दशक पहले तत्कालीन सपा विधायक योगेन्द्र कुमार उर्फ कुन्नू बाबू ने अपनी निधि से करवाया था। अब सीसी रोड गड्ढों में तब्दील हो गई है। एक दशक पहले इसी मार्ग पर करोड़ों की लागत से सीएचसी का निर्माण हुआ था। अब पूरे इलाके के लोग पैदल व वाहनों से इलाज के लिए इसी जर्जर मार्ग से अस्पताल तक पहुंचते हैं। गर्भवतियों को एंबुलेंस इसी रोड से ले जाती है। गड्ढों की वजह से गर्भवतियों को परेशानी होती है। बरसात के दिनों में तो इस रोड पर चलान मुश्किल हो जाता है। कई बार एंबुलेंस भी फंस चुकी है। इस सड़क से जिला स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आना-जाना रहता है।


कोट
पंचायत निधि से इतनी लंबी सड़क बनाई जा सकती है। सड़क की मरम्मत कराने के लिए जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन इस सड़क के निर्माण को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ज्योति शर्मा, बीडीओ, आसफपुर ब्लॉक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें