फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नहीं भर सके गड्ढे, उबड़-खबाड़ रास्तों से होकर गुजरेंगे कांवड़ियां

विज्ञापन
नौशेरा के पास सड़क में रहे गड्ढे में भरे पानी से होकर निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब महज 10 दिन शेष हैं, बावजूद इसके जिले के कई प्रमुख मार्गों की हालत अब भी बदहाल है। मरम्मत के अभाव में ये गड्ढे बारिश में हुए जलभराव से और खतरनाक होते जा रहे हैं। सड़क की उखड़ी हुई बजरी पूरे मार्ग पर फैल गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रियों को भी परेशानी होगी।
विज्ञापन

जिले से हर वर्ष सावन में कछला स्थित गंगाघाट से लाखों कांवड़िये जल लेकर अपने-अपने जनपदों में भगवान शिव को चढ़ाते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न मार्गों से लाखों श्रद्धालु गंगाजल लेकर गुजरते हैं। ऐसे में मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने और आवागमन सुरक्षित करने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होती है।

गड्ढों में पानी भरा होने सेे गहराई का अंदाजा लगाना हुआ मुश्किल
बावजूद इसके कछला से उझानी तक विभिन्न जगहों पर सड़क टूटी है। ऐसे ही हालत उझानी से बदायूं तक की है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं सड़क की उखड़ी बजरी से फिसलन बढ़ गई है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव के किशन पाल, रमेश सिंह का कहना है कि कई दिन से सड़कों की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। यदि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले गड्ढे नहीं भरे गए तो श्रद्धालुओं को भारी परेशानी संभव है।

हर साल होती है तैयारी, इस बार अब तक अधूरी व्यवस्था
कांवड़ यात्रा को लेकर हर वर्ष प्रशासन की ओर से मार्गों की मरम्मत, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का दावा किया जाता है। इस बार भी अधिकारियों ने समय से तैयारियां पूरी करने की बात कही थी, लेकिन यात्रा शुरू होने में महज 10 दिन शेष रहने के बाद भी कई मार्ग बदहाल है। नौशेरा निवासी महेश सिंह, उमेश गुप्ता, सतेंद्र सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता पर होनी चाहिए थी। यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

जहां पर जरूरत है, वहां पर गड्ढे भरने का काम चल रहा है, जो अंतिम चरण में है। बाकी बदायूं से बरेली राेड अभी निर्माणाधीन प्रक्रिया में है।हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि कांवड़ यात्रा में शामिल लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। -उत्कर्ष शुक्ला, पीडी, एनएचएआई

नौशेरा के पास सड़क में रहे गड्ढे में भरे पानी से होकर निकलते वाहन। संवाद

नौशेरा के पास सड़क में रहे गड्ढे में भरे पानी से होकर निकलते वाहन। संवाद

नौशेरा के पास सड़क में रहे गड्ढे में भरे पानी से होकर निकलते वाहन। संवाद

नौशेरा के पास सड़क में रहे गड्ढे में भरे पानी से होकर निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें