फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग से माैत की हुई पुष्टि

Fri, 27 Feb 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। गांव रसूलपुर निवासी 15 वर्षीय ग्रीश की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या कर शव फेंकने का मामला बताया है। बृहस्पतिवार को पिता दयाराम ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

दयाराम ने बताया कि वह गांव में चक्की व दुकान चलाते हैं, जहां उनका बेटा भी बैठता था। 12 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे वह दुकान से घर जाते समय लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश के बाद 16 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई। 24 फरवरी को गांव के पास सरसों के खेत में उसका सड़ा-गला शव मिला, जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि हुई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें