फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सही पोषण, देश रोशन विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की ओर से सही पोषण, देश रोशन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान प्रभारी डॉ. भावना सिंह के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर प्रस्तुत किए, जिनमें सही पोषण के महत्व, संतुलित आहार, स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों के उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष जोर दिया गया। कुल 38 छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिनमें मुस्कान, फारिया सलीम, शाजिया अख्तर और नेहा सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं।
निर्णायक मंडल में अर्चना पांडेय, डॉ. बृजेश कुमार और डॉ. ऋषभ भारद्वाज उपस्थित रहे। परिणाम के अनुसार अंशिका और खुशनुमा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, तैबा ने द्वितीय स्थान तथा सुमैरा रहमान ने तृतीय स्थान अर्जित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें