फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डाकघर का सर्वर धीमा, राखी भेजने में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डाक विभाग का सर्वर अपडेट किया है। इससे वह धीमा चल रहा है। इस कारण राखी भेजने में परेशानी हो रही है। रक्षाबंधन नजदीक होने के कारण डाकघरों में भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन



चार अगस्त सर्वर अपडेट किय गया था। उसके बाद वह बार-बार हैंग हो रहा है। मुख्य डाकघर में स्थिति और भी ज्यादा खराब है, जहां एक-एक डाक बुक कराने में 5 से 10 मिनट तक लग रहा है। शहर की सुमन, माया देवी का कहना है कि भाई को भोपाल राखी भेजने के लिए आये थे, लेकिन सर्वर डाउन था। राखी समय से न पहुंचे, इसका डर बना हुआ है। डाक कर्मियों ने अस्थायी समाधान के लिए कुछ ब्रांच पोस्ट मास्टरों को अतिरिक्त ड्यूटी पर लगाया है। डाक अधीक्षक एनके दुबे ने बताया लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें