वजीरगंज। मुन्ना लाल इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 50 मीटर से 400 मीटर तक की दौड़, ऊंचीकूद, लंबीकूद, खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं।
50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय पुसगवा की पूनम तथा प्राथमिक विद्यालय कोटरा रसूला के ध्रुव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में यूपीएस वज़ीरगंज के अजय एवं नेहा प्रथम रहीं। वहीं गोला फेंक प्रतियोगिता में सिसैय्या के रेहान एवं गीता ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
आयोजन में खेल प्रभारी देवशरण शर्मा, अजय रघुनंदन, अफज़ाल, आशा देवी, प्रभा गौतम, सुरेंद्र, नेहा, विजनेश, कंचन पाल आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर शरद गुप्ता, धीरज कुमार, अवनीश कुमार, अनुज गुप्ता, बाबू खान, हरिओम, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।