फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है। पहले अंतिम तिथि 15 अप्रैल थी। आवेदन की तिथि बढ़ने से पॉलिटेक्निक में आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्कूली शिक्षा समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। असमंजस की स्थिति में कई छात्र-छात्राएं पॉलीटेक्निक के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। ऐसे में परिषद ने छात्र-छात्राओं को एक और मौका देते हुए पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाते हुए 30 अप्रैल कर दिया है। इसके तहत अभ्यर्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट जेईईसीयूपी.एनआइसी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जीटीआई के प्रधानाचार्य एसके आजाद ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद की तरफ से तिथि को बढ़ाया गया है। जो छात्र आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वह 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें