उझानी (बदायूं)। कमलेश तिवारी के हत्या के विरोध में श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी रविवार रात सड़क पर उतर आए। गुस्साए ब्राह्मणों ने घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया, साथ ही कैंडल मार्च निकाल कातिलों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
नगर अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा के नेतृत्व में श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी शाम को घंटाघर चौराहे पहुंचे। उन्होंने कमलेश तिवारी हत्याकांड में शामिल लोगों के चेहरे बेनकाब किए जाने और उन्हें फांसी की सजा की मांग करते हुए चौराहे पर नारेबाजी की। कहा कि कमलेश की हत्या सोची समझी साजिश का हिस्सा है। कातिलों ने योजना बद्घ ढंग से घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद मार्केट में कैंडल मार्च निकाला गया। चौराहे पर कमलेश तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदर्शनकारियों में गोपीवल्लभ शर्मा, प्रवेश शर्मा, अरविंद शर्मा, उपेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद