सहसवान। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगातार उदासीनता बरती जा रही है। साथ ही अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना भी की जा रही है, ऐसे में एसडीएम ने 32 बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए है।
एसडीएम लाल बहादुर ने बताया कि मतदाताओं का सत्यापन, पुनरीक्षण कार्य एक जनवरी 2020 के आधार पर किया जा रहा है। पांच नवंबर तक यह कार्य पूरा किया जाना है। इसको लेकर उन्होंने शनिवार देर शाम अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी वर्कर रेखा रानी, रजनी, रामबेटी, शारदा देवी, कुंती, डिंपल वार्ष्णेय, मंजू देवी, पुष्पा देवी, सरला देवी, निरमा कुमारी, विजय रानी, शशि रानी, नजमा बी, शिक्षा मित्र एकता कुमारी, मंजुला शर्मा, अभिषेक गुप्ता, मनोज कुमार, मोहन लाल, नौरंग सिंह, सुरजीत कुमार, विनीत कुमार, श्याम सिंह, मुनीश पाल सिंह, राम रहीस, रवेंद्र कुमार सिंह, लोकेंद्र पाल सिंह, होतीलाल, हेमेंद्र कुमार, श्री निवास, रोजगार सेवक रामेंद्र कुमार, तालेवर और पशु मित्र रजनीश कुमार समेत 32 बीएलओ का कार्य शून्य पाया गया। सभी के खिलाफ कार्य में उदासीनता बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।