चेताया गया कि पुलिस अधिकारी ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि मतदान दिवस को पोलिंग स्टेशन की बाउण्ड्रीवाल से सटे मकानों में परिवारी जनों के अलावा बाहरी व्यक्ति एकत्र न हों और न रूक पाएं।
गुरूवार को पुलिस लाइन परिसर में चुनाव प्रेक्षक ने जिलाधिकारी शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारियों और इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी), अन्य सुरक्षा कर्मियों होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों की बैठक कर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। चुनाव में किसी की भी त्रुटि माफ नहीं होती।
डीएम ने कहा कि मतदान केंद्र की दो सौ मीटर सीमा के बाहर प्रत्याशी बहुत छोटे आकार का चुनाव विस्तर लगा सकेंगे जिसमें मात्र एक मेज तथा दो कुर्सी रखी जा सकेंगी। अनावश्यक भीड़ भी एकत्र न होने दी जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान करने के बाद किसी मतदाता को पोलिंग स्टेशन पर नहीं रूकने दिया जाएगा। जिला एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव के सापेक्ष इस मतदान में अधिक पुलिस बल, इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस, पीएसी लगाकर अधिक सख्ती बरती जाएगी। मोबाइल फोन, पानी सहित अन्य तरल पदार्थ नहीं ले जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मतदान में मतदाताओं की बाएं हाथ की मध्यमा उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी और ग्राम प्रधान पद के लिए हरे रंग तथा सदस्य ग्राम पंचायत के लिए सफेद स्टिकर लगी मतपेटिकाएं प्रयोग की जाएंगी। किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें और न ही किसी से जान पहचान बढ़ाएं।
बैठक में सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव ने भिी ड्यूटी कर्मचारी आचरण निष्पक्ष रखें। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, एसपी आरए मुन्ना लाल सहित सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को चेताया
बदायूं। एसएसपी ने कहा कि मतपेटिका जमा होने तक यदि किसी सुरक्षा कर्मी ने पोलिंग पार्टी का साथ छोड़ा तो उसको अनुपस्थित मानते हुए उसके विरूद्ध एफआई दर्ज कराई जाएगी। चुनाव संबंधी भ्रामक बातों को तूल देने वाले तथा झूठी शिकायतें कराने वालों के साथ भी सख्ती से पेश आया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि अपने अपने मोबाइल चालू रखें, हर कॉल रिसीव करें और किसी भी दशा में मतदान केंद्र छोड़कर ना जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी पोलिंग पार्टी के सदस्य अथवा सुरक्षा कर्मियों ने मतदान दिवस अथवा पूर्व रात्रि में किसी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन किया तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के ब्लाकों तक होमगार्ड के जाने हेतु पुलिस लाइन से बस की व्यवस्था की गई है।