फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा हुए काम : निषाद

विज्ञापन
राज्यमंत्री रामकेश निषाद सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में भाजपा पदाधिकरियों से मुलाकात की। उसके बाद कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार संचालित योजना के बारे में जानकारी दी और 100 दिनों की कार्ययोजना के बारे में बताया। कहा कि जिले में लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा काम हुए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में पत्रकारों से रूबरू होते हुए राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन, वन विभाग समेत अन्य विभागों ने बेहतर काम किया है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत घटपुरी के शिव पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा गाय के गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेंट की 76 लाख रुपये की बिक्री के बाद में नौ लाख रुपये का लाभांश अर्जित किया गया हैं, जो प्रदेश के किसी भी समूह द्वारा वित्तीय वर्ष के तीन माह के अर्जित किए गए लाभांश में सर्वाधिक है।
-
पांच बड़े काम नहीं गिना सके मंत्री
कलक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता के दौरान जब राज्यमंत्री से पूछा गया कि सरकार द्वारा जिले में 100 दिन में जो सबसे बड़े काम कराए गए हैं, उनके बारे में बताए। इस पर मंत्री थोड़ा सा अटक गए और हर घर नल से जल योजना, अमृत सरोवर और राशन वितरण के बारे में ही बता सके। राज्यमंत्री दिनेश खटीक द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह भी राज्यमंत्री हैं। उनकी और मेरी, सभी की बातें सुनी जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा परिवार में कभी संवादहीनता की वजह से हो जाता है। पूछा गया कि क्या उनके आरोप बेबुनियाद है तो राज्यमंत्री ने जवाब दिया कि मैं ऐसा नहीं कह सकता।
विज्ञापन

-
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीडीओ ऋषिराज, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, जितेंद्र यादव, अतेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें