फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास रोशनी से जगमग, कांवड़ियों की सुरक्षा और मजबूत होगी

विज्ञापन
बाईपास पर कुरऊ गांव को जाने वाले रास्ते पर लगाए गए बांस और उन पर लगाई गई लाइट। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। श्रावण मास में आने वाले सोमवार को और भीड़ बढ़ने का अनुमान है। माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को कछला-बदायूं और बरेली हाईवे पर काफी संख्या में कांवड़िया गुजरेंगे। इससे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। खासकर शहर के बाईपास को सील कर दिया गया है। कहीं भी वाहन बीच से बाईपास पर नहीं पहुंच सकेंगे। रोशनी के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से कछला-बदायूं और बरेली हाईवे अन्य वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। पहले शनिवार और रविवार को जिले में कांवड़ियों की भीड़ ज्यादा नहीं रही लेकिन दूसरे शनिवार और रविवार को जिले में कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। इससे पुलिस को भी मेहनत करनी पड़ी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस शनिवार और रविवार को जिले में कांवड़ियों की संख्या में और वृद्धि होगी। इस लिहाज से कांवड़ियों के रूट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उनकी सुरक्षा के लिए कई और इंतजाम किए गए हैं। कछला से बदायूं तक पुलिस और रोशनी के पर्याप्त इंतजाम हैं लेकिन शहर के बाईपास पर रोशनी के इंतजाम नहीं थे।
बाईपास पर कई चौराहे हैं। अब सभी चौराहों को बांस बल्ली लगाकर सील कर दिया गया है। केवल एआरटीओ चौराहा, सरदार पटेल चौराहा और आंवला-बदायूं चौराहा खुला छोड़ा गया है। यहां भी बांस बल्ली लगाए गए हैं। बाईपास किनारे स्थित सभी गांव के रास्ते सील कर दिए गए हैं। इसके अलावा रोशनी के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पूरे बाईपास पर लाइट लगाई गई है। जगह-जगह जनरेटर भी रखे गए हैं। रात के समय बाईपास रोशनी से गुलजार रहेगा। इससे कांवड़ियों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। कोई वाहन बाईपास पर एक साइड से दूसरी साइड नहीं पहुंचेगा। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है। अब और ज्यादा सख्ती से काम लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
शहर आने वाले छोटे-छोटे रास्ते बंद
बाईपास से शहर आने वाले तमाम छोटे-छोटे रास्ते हैं। उन सभी बंद कर दिया गया है। बरेली हाईवे से सरदार पटेल चौराहे तक बीच में कोई छोटा रास्ता नहीं है लेकिन सरदार पटेल चौराहे से आगे एक रास्ता मीरा जी चौकी पर आकर निकलता है। दूसरा रास्ता चक्कर की सड़क और तीसरा रास्ता कबूलपुरा को जाता है। इससे आगे बहेड़ी को जाता है। यह सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं।
-
नौ अगस्त तक रह सकता है रूट डायवर्जन
पुलिस की ओर से जिले में बृहस्पतिवार रात से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। हालांकि बृहस्पतिवार रात केवल बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया था लेकिन शुक्रवार रात से सभी वाहनों का डायवर्जन लागू कर दिया गया। अब एक अगस्त और आठ अगस्त को शिवालयों में जलाभिषेक होगा। इस पूरे सप्ताह कांवड़ियों की भीड़भाड़ रह सकती है। इससे जिले में अग्रिम आदेशों तक रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि नौ अगस्त तक रूट डायवर्जन रहेगा। अगर मंगलवार के बाद कांवड़ियों की भीड़ नहीं रही तो रूट डायवर्जन हटाया जा सकता है।
-
इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन
कादरचौक-कादरगंज होकर जाएंगे एटा-कासगंज के वाहन
वैसे एटा-कासगंज जाने वाले का रूट उझानी कछला होते हुए है लेकिन शुक्रवार रात से लागू रूट डायवर्जन के अनुसार अब रोडवेज बसें शहर में जालंधरी सराय चौराहे से शेखूपुर, कादरचौक, कादरगंज होते हुए जाएंगी लेकिन निजी वाहन व बड़े वाहन बिसौली, सहसवान, गुन्नौर होते हुए जाएंगे।
-
दूसरे जिले जाने वाले शहर से होकर नहीं गुजरेंगे मुरादाबाद-चंदौसी के वाहन
मुरादाबाद-चंदौसी रूट पर कांवड़ियों की भीड़भाड़ नहीं रहती। इस रोड से कांवड़िया गुजरते भी नहीं है। मुरादाबाद चंदौसी आने-जाने वाली रोडवेज खेड़ा नवादा, दातागंज तिराहा होते हुए स्टैंड पहुंचेंगी। इधर से बड़े वाहन बदायूं शहर होते हुए किसी दूसरे जिले में नहीं जाएंगे। मुरादाबाद-चंदौसी के वाहनों को बरेली जाने के लिए वजीरगंज आंवला होते जाना पड़ेगा। फर्रुखाबाद शाहजहांपुर जाने को बरेली की ओर फरीदपुर होते हुए जा सकते हैं। बाकी कासगंज एटा के लिए सहसवान गुन्नौर से जा सकते हैं।
-
दातागंज जैतीपुर होकर जाएंगे वाहन फर्रुखाबाद शाहजहांपुर
परिवहन निगम के अनुसार बदायूं से फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर का आवागमन कम होता है। लेकिन निजी व बड़े वाहनों के लिए बरेली के फरीदपुर होते दातागंज, जैतीपुर से फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जा सकते हैं।
-
आंवला-अलीगंज होकर बरेली जाएंगे वाहन
कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-मथुरा हाईवे बंद होने से वाहनों के रूट आंवला-अलीगंज कर दिया गया है। इसके तहत रोडवेज बसें वजीरगंज, आंवला, अलीगंज, गैनी, लाल फाटक होकर जाएंगीं। बड़े वाहन भी इधर से जा सकते हैं। एटा-कासगंज के वाहन गुन्नौर सहसवान बिसौली वजीरगंज होकर आंवला की ओर पहुंचेंगे।
अब कांवड़ियों की ज्यादा भीड़भाड़ रहेगी। इससे कांवड़ियों के रूट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। बाईपास को सील कर दिया गया है। रोशनी के पर्याप्त इंतजाम कराए गए हैं, साथ ही जिले में रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अगर पूरे सप्ताह भीड़ रही तो रूट डायवर्जन भी उसी के अनुसार लागू रहेगा। सुरक्षा में कहीं भी चूक नहीं होने दी जाएगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
-
शनिवार, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल
बदायूं। कांवड़ के दौरान रूट डायवर्जन की वजह से कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं और स्टाफ को विद्यालय आने जाने में परेशानी होगी। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा व डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने कक्षा एक से लेकर 12 तक के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए। दोनों शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि शनिवार और सोमवार सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। अगर किसी ने इस स्कूलों को खोला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें