रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह का स्वागत करते पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं राष्ट्रीय लोकदल की समीक्षा बैठक यूपीटी गेस्ट हाउस में की गई। समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने दल को मजबूत बनाने पर बल दिया। साथ ही रालोद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा जिले में जगह-जगह प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। जहां लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से अवगत कराया जाएगा। जिले के हर बूथ पर दस यूथ को जोड़ा जाएगा। जमीनी काम करने वालों को ही राष्ट्रीय लोकदल मे जगह दी जाएगी। जिले में घर-घर तक रालोद की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया जाएगा।
निर्वतमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार युवा विरोधी है, ये सरकार ऐसा कुछ भी नहीं कर रही हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले।
युवा रालोद के निवर्तमान जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि युवा देश की रीड़ हैं और राष्ट्रीय लोकदल युवाओं का दल है। रालोद अब जल्द जिले के हर गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाएगी। युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिला प्रभारी अनिल कुमार व जिला प्रवक्ता जलज कुमार ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, किसान का बुरा हाल है बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो रही है।