फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के खिलाफ ककराला में मुस्लिमों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ककराला में सपा के खिलाफ प्रदर्शन करते मुस्लिम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
ककराला (बदायूं)। मुस्लिम समाज के लोगों ने रविवार को सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नई सपा मुस्लिम और आजम खां की विरोधी है। नवाजिश खान और हाफिज तफजील खान के नेतृत्व में सपा और अखिलेश विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

मुस्लिम नेताओं ने कहा कि हर चुनाव में मुस्लिम समाज ने सपा के लिए पसीना बहाने का काम किया है। इसके बाद भी मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सपा मुखिया अखिलेश यादव कुछ नहीं बोल रहे। आजम खां को जेल से रिहा करने के लिए भी कुछ नहीं कर रहे। अखिलेश ने एक बार भी मुस्लिम समाज का शुक्रिया नहीं किया। इस चुनाव में भी मुस्लिम समाज ने सपा को शत-प्रतिशत वोट दिया। उसका खामियाजा समाज को उत्पीड़न के रूप में भुगतना हो रहा है।
लोगों ने सपा को मुस्लिम विरोध बताते हुए बहिष्कार का एलान किया। इस मौके पर सर्व समाज युवा शक्ति मंच के यूथ अध्यक्ष एमटी रजा, नगर अध्यक्ष जसीम उमर, नवाजिश खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें